Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्री रेड्डी ने BCCL में अनुकंपा नियोजन पत्रों का किया वितरण

कोयला मंत्री रेड्डी ने BCCL में अनुकंपा नियोजन पत्रों का किया वितरण

इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने बताया कि कंपनी ने इस वर्ष अब तक 442 लाभार्थियों को नियोजन दिया गया है

Advertisement

रांची, 09 जनवरी। गुरुवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के हाथों से बीसीसीएल (BCCL) में अनुकंपा आधार पर नियोजन पाने वाले पांच लाभार्थियों को नियोजन पत्र सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें : असम के कोयला खदान हादसे के बचाव अभियान में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की टीम शामिल

बीसीसीएल द्वारा जनवरी 2025 माह में 100 नियोजन दिये जाने हैं, इस क्रम में आज पाँच पात्र लाभार्थियों को मंत्री जीके हाथों नियोजन देकर इसकी शुरुआत हूई। मौके पर कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देवदत्त, अतिरिक्त सचिव श्रीमती विश्मिता तेज, कोल इंडिया के चैयरमैन पी एम प्रसाद भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने बताया कि कंपनी ने इस वर्ष अब तक 442 लाभार्थियों को नियोजन दिया गया है। दिसंबर माह में नियोजन शिविर 2.0 में 117 लाभार्थियों को नियोजन पत्र सौंपे गये।

Advertisement

वर्ष 2025 के प्रथम माह में ही 100 लोगों को नियोजन दिया जा रहा है। इसमें पांच लोगों को आज माननीय कोयला मंत्री के हाथों नियोजन पत्र सौंपे गये हैं। बाकी के 95 लाभार्थियों को आगामी सप्ताह में नियोज पत्र वितरित किये जाएंगे।

इसके अलावा बीसीसीएल ने हाल ही में एससी/एसटी और ओबीसी के लिए विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से 77 जूनियर ओवरमैन के पदों पर भी भर्ती की है।

इसे भी पढ़ें : लक्ष्मा रेड्डी अंकल… Absent हैं सर!, कोल पेंशन फंड की मजबूती संबंधी बैठक का मामला

साथ ही चिकित्सकों और नर्सों के पदों को भी भरा गया है। वर्ष 2024-25 के अंत तक बीसीसीएल द्वारा 600 से अधिक लोगों को नियोजन दे दिया जएगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: