Friday, March 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्री CCL के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की रखेंगे आधारशिला

कोयला मंत्री CCL के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की रखेंगे आधारशिला

बताया गया है कि श्री रेड्डी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे और झारखंड की कोयला कंपनियों की समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे।

Advertisement

रांची, 06 जनवरी। सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा रांची में प्रस्तावित 200 बिस्तर वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की नींव कोयला मंत्री रखेंगे। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की घोषणा 26 जनवरी, 2023 को सीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद ने की थी।

केन्द्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी का नौ जनवरी को रांची आगमन हो रहा है। इस दौरान वे सीसीए के 200 बिस्तर वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की नींव रखेंगे। कोयला मंत्री श्री रेड्डी गांधीनगर कॉलोनी के पीछे कर्मचारियों के लिए बनने वाले आवास की आधारशिला भी रखेंगे।

अपने दौरे के दौरान कोयला मंत्री द्वारा सीसीएल व सीएमपीडीआइ के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

बताया गया है कि श्री रेड्डी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे और झारखंड की कोयला कंपनियों की समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे। मंत्री बनने के बाद श्री रेड्डी का पहला सीसीएल दौरा है।

Advertisement
Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …