नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। आईएएस अमृतलाल मीणा (Amrit Lal Meena) कोयला मंत्रालय के नए सचिव (Coal Secretary) होंगे। केबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मीणा के नाम की मंजूरी दी है। 31 अक्टूबर, 2022 को डा. अनिल कुमार जैन कोयला सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अमृतलाल मीणा उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे कोयला मंत्री के ओएसडी (OSD) की भी जवाबदारी संभाल रहे हैं। अमृतलाल मीण 1989 बैच के बिहार कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी हैं।

केंद्र सरकार ने व्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव किए हैं। बुधवार को नियुक्तियों से जुड़ी कमेटी ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव IAS नागें्र नाथ सिन्हा 1 दिसंबर, 2022 स्टील मंत्रालय के ओएसडी की जिम्मेदारी संभालेंगे। दरअसल 31 दिसंबर को वर्तमान सचिव संजय कुमार सिंह रिटायर हो रहे हैं।

वहीं, सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय में सचिव IAS गिरिधर अरामाने अरमाने रक्षा मंत्रालय में ओएसडी का पद संभालेंगे। अरामाने इस पद पर तैनात अजय कुमार के 31 अक्टूबर 2022 को रिटायर होने के बाद चार्ज लेंगे।

इसके साथ ही भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त IAS विवेक जोशी वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा की जगह पद संभालेंगे। वहीं, वित्तीय सर्विस विभाग के सेक्रेट्री IAS संजय मल्होत्रा वित्त मंत्रालय में ओएसडी का पदभार संभालेंगे। इस पद पर तैनात तरुण बजाज 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

बता दें कि युवा मामलों से जुड़े मंत्रालय के सचिव IAS संजय कुमार शिक्षा मंत्रालय में ओएसडी की कमान संभालेंगे। वे 30 नवंबर, 2022 को अनिता करवाल के रिटायरमेंट के बाद पदभार संभालेंगे। IAS संजीव चोपड़ा IAS सुधांशु पांडे के 31 अक्टूबर को रिटायर होने पर सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव की कमान संभालेंगे।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सचिव IAS मीता आर. लोचन यूथ मामले के सचिव का पद संभालेंगी। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष IAS अलका उपाध्याय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव का पदभार संभालेंगी।

इसके साथ ही IAS मनोज गोविल कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय में सचिव का पद संभालेंगे, तो वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अपर सचिव और विकास आयुक्त IAS शैलेश कुमार सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing