कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने धनबाद दौरे के दूसरे दिन बीसीसीएल (BCCL) के बहु कौशल विकास संस्थान (MSDI–III एवं MSDI–IV) का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।
उन्होंने कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण को झरिया क्षेत्र के सामाजिक–आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इसके उपरांत कोयला सचिव ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कर्माटांड़ का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से बातचीत की तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का जायज़ा लिया।
कोयला सचिव ने आगे कर्माटांड़ कॉलोनी का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने निर्मित आवास इकाइयों एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा निवासरत परिवारों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को समझा।
धनबाद दौरे के क्रम में सचिव बेलगड़िया भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने कॉलोनी के निवासियों से बातचीत की और बीसीसीएल सीएसआर द्वारा वित्तपोषित ई-रिक्शा लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी आजीविका से जुड़े अनुभवों एवं सुझावों को जाना। बेलगड़िया स्थित प्रशासनिक ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस दौरान CIL के चेयरमैन सनोज झा, सीएमडी, बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल, डीसी धनबाद आदित्य रंजन, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी–संचालन) संजय सिंह, निदेशक (तकनीकी–परियोजना एवं योजना) नीलाद्रि रॉय, एसडीएम धनबाद राजेश कुमार, एवं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित बीसीसीएल तथा ज़िला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









