Advertisement
नई दिल्ली, 10 मई। बुधवार को कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने वर्चुअल माध्यम से एसईसीएल के कामकाज की समीक्षा की। चालू वित्तीय वर्ष में एसईसीएल के लिए निर्धारित कोयला उत्पादन के 200 मिलियन टन के लक्ष्य तक पहुंचने को लेकर चर्चा की गई।
कोयला सचिव ने एसईसीएल प्रबंधन से कहा वे कोयला निकासी को सुव्यवस्थित करने पर जोर दे। भूमि संबंधी मुद्दों को लेकर जानकारी प्राप्त की गई। कोयला सचिव श्री मीणा ने समयबद्ध तरीके से सीएसआर गतिविधियों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करने कहा।
Advertisement









