Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमॅर्शियल कोल माइनिंग- 7वां दौर : बोली पूर्व बैठक में 50 कपंनियों...

कमॅर्शियल कोल माइनिंग- 7वां दौर : बोली पूर्व बैठक में 50 कपंनियों ने की भागीदारी

कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी के 7वें दौर के तहत नीलामी के लिए प्रस्‍तुत की गई कोयला खदानों के लिए बोली-पूर्व बैठक आयोजित की।

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने 29 मार्च, 2023 को शुरू हुई कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी के 7वें दौर के तहत नीलामी के लिए प्रस्‍तुत की गई कोयला खदानों के लिए बोली-पूर्व बैठक आयोजित की।

इसे भी पढ़ें : BMS कोल प्रभारी रेड्डी ने गर्जनबहाल हादसे के लिए MCL प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया

बोली-पूर्व बैठक की अध्यक्षता एम नागाराजू, अपर सचिव और नामित प्राधिकारी, कोयला मंत्रालय ने की और इसमें 50 से भी अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 7वें दौर में कुल 106 कोयला खदानों की नीलामी के लिए पेशकश की जा रही है।

एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और सीएमपीडीआईएल द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। एम. नागाराजू ने बोलीदाताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने का अनुरोध किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : NCL : निदेशक तकनीकी के लिए सुनील प्रसाद सिंह के नाम की अनुशंसा

उन्होंने बोलीदाताओं को आवश्‍यक सहयोग देने के लिए कोयला मंत्रालय की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की और कोयला खदानों की व्यवहार्यता या लाभप्रदता को समझने अथवा इसका आकलन करने के लिए इससे जुड़ी समस्‍त बारीकियों का पता लगाने का अनुरोध किया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट