Friday, July 3, 2026
Home News कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ 183.50 रुपए सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बड़ी राहत

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ 183.50 रुपए सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बड़ी राहत

14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले वाली कीमतें ही लागू रहेंगी

Advertisement

नई दिल्ली, 1 जुलाई। देश की तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमत में ₹183.50 प्रति सिलेंडर की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।

इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटकर ₹2,930 हो गई है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग व्यवसाय और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले वाली कीमतें ही लागू रहेंगी।

जानकारों के अनुसार, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के बाद तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG की कीमतों में राहत दी है। यह वर्ष 2026 में कमर्शियल LPG सिलेंडर की पहली बड़ी मूल्य कटौती मानी जा रही है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें