Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कॅमर्शियल माइनिंग : 7वें चरण के 103 कोयला खदानों की नीलामी के...

कॅमर्शियल माइनिंग : 7वें चरण के 103 कोयला खदानों की नीलामी के लिए 35 बोलियां प्राप्त हुई

मंत्रालय ने कहा कि 18 कोयला खदानों के लिए कुल 35 ऑफ़लाइन बोलियां प्राप्त हुई हैं। सात खदानों के लिए दो या उससे अधिक बोलियां प्राप्त हुई हैं।

Advertisement

कोयला मंत्रालय को वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 7वें चरण के लिए 35 बोलियाँ प्राप्त हुई हैं। इस साल 29 मार्च को 103 कोयला खदानों के लिए इस चरण की नीलामी शुरू की गई थी। बोली लगाने की आज आखिरी तारीख थी।

मंत्रालय ने कहा कि 18 कोयला खदानों के लिए कुल 35 ऑफ़लाइन बोलियां प्राप्त हुई हैं। सात खदानों के लिए दो या उससे अधिक बोलियां प्राप्त हुई हैं। नीलामी प्रक्रिया में प्राप्त ऑनलाइन बोलियां कल नई दिल्ली में खोली जाएंगी।

कोयला मंत्रालय ने तीन साल से भी कम समय में 87 खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की है। इन खदानों से लगभग 33 हजार 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्‍त होने और लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी की पहली श्रृंखला जून 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि से शुरू की गई थी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: