Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमॅर्शियल माइनिंग : 27 फरवरी से कोल ब्लॉक्स की अग्रिम नीलामी होगी...

कमॅर्शियल माइनिंग : 27 फरवरी से कोल ब्लॉक्स की अग्रिम नीलामी होगी शुरू

बोली लगाने वालों को नीलामी प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए अभ्यास ई-नीलामी शुक्रवार, 24 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 22 फरवरी। कोयला मंत्रालय ने 03 नवंबर, 2022 को वाणिज्यिक कोयला खानों की नीलामी के छठे दौर और पांचवें दौर की दूसरे प्रयास की शुरुआत की थी, जिसे उद्योग जगत से अभूतपूर्व समर्थन मिला तथा 36 कोयला खानों के लिए 96 बोलियां प्राप्त हुईं, जिनमें पहली बार बोली लगाने वालों की भागीदारी भी शामिल थी। यह बोली लगाने वालों के उत्साह और कोयला खनन क्षेत्र के प्रति सकारात्मक भावना को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड ने देशभर में 30 खदान क्षेत्रों को इको-टूरिज्म स्थलों में बदला

तकनीकी मूल्यांकन पूरा होने के बाद सोमवार, 27 फरवरी, 2023 से एक से अधिक बोली प्राप्त करने वाले 27 कोयला खानों को अग्रिम नीलामी के लिए रखा जाएगा। बोली लगाने वालों को नीलामी प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए अभ्यास ई-नीलामी शुक्रवार, 24 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट