कमॅर्शियल माइनिंग : तीन राज्य के 5 कोल ब्लॉक के लिए हुई नीलामी, देखें विवरण :

कोयला मंत्रालय द्वारा 12 अक्टूबर, 2021 को कोयले की बिक्री के लिए 88 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें 20 कोयला खदानों के लिए कुल 53 बोलियां प्राप्त हुईं थी।

नई दिल्ली, 08 फरवरी। कोयला मंत्रालय द्वारा 12 अक्टूबर, 2021 को कोयले की बिक्री के लिए 88 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें 20 कोयला खदानों के लिए कुल 53 बोलियां प्राप्त हुईं थी।

पूर्व में 07 जनवरी, 2022 इलेक्ट्रॉनिक नीलामी आयोजित की गई थी। बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। 8 फरवरी को ई- नीलामी शुरू की गई। पहले दिन 1188.16 मिलियन टन कोयला भण्डार वाले 5 कोल ब्लॉक्स की नीलामी हुई।

बनखुई (Bankhui) : यह खदान ओडिशा में स्थित है। यहां 800 मिलियन टन का कोयला भण्डार है। यजदानी स्टील पॉवर लिमिटेड (Yazdani Steel and Power Limited) ने इस खदान को हासिल किया।

बीजहन (Bijahan) : ओडिशा राज्य में स्थित इस खदान में 327.05 मिलियन टन कोल डिपाजिट है। महानदी माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (Mahanadi Mines & Minerals Pvt Ltd) को यह कोल ब्लॉक मिला। इस कंपनी ने तीन कोल ब्लॉक के लिए बोली दस्तावेज जमा किए थे।

बृंदा एवं ससई (Brinda &Sasai): झारखण्ड में स्थित इस कोल ब्लॉक में 61.05 मिलियन टन का भण्डार है। इस संयुक्त कोयला खदान को डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड (Dalmia Cement (Bharat) Limited) ने सर्वाधिक बोली लगा प्राप्त किया। डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड ने 2 खदानों के लिए बोली जमा की थी।

कोईलाजन (Koilajan): असम राज्य में स्थित इस खदान में महज 0.06 मिलियन टन का ही कोयला भण्डारित है। इसे असम मिनरल विकास निगम (Assam Mineral Development Corporation Limited) ने हासिल किया। निगम ने 3 कोल ब्लॉक के लिए बोली जमा की थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing