कमॅर्शियल माइनिंग : 2021 में 5 राज्यों के 28 कोल ब्लॉक की हुई नीलामी, 84 हजार रोजगार मिलने का दावा, देखें राज्यवार आंकड़े :

कोयला मंत्रालय के अनुसार इन 28 कोल ब्लॉक से राज्यों को अनुमानित 7944.81 करोड़ रुपए के सालाना राजस्व की प्राप्ति होगी।

नई दिल्ली, 06 जनवरी। कमॅर्शियल माइनिंग पॉलिसी के तहत कोयला मंत्रालय ने कलैंडर वर्ष 2021 में 5 राज्यों में स्थित 28 कोल ब्लॉक की नीलामी की है।

इसे भी पढ़ें : अडानी ने एनटीपीसी को विदेशी कोयला आपूर्ति करने का किया करार

कोयला मंत्रालय के अनुसार इन 28 कोल ब्लॉक से राज्यों को अनुमानित 7944.81 करोड़ रुपए के सालाना राजस्व की प्राप्ति होगी। खदानों को विकसित करने में 9325.50 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा। कोयला मंत्रालय का दावा है कि 28 कोल ब्लॉक से 84 हजार 54 रोजगार का सृजन होगा।

देखें राज्यवार आंकड़े :

छत्तीसगढ़
कोल ब्लॉक : 5
सालाना राजस्व : 1106.08 करोड़
पूंजी निवेश : 1230.00 करोड़
रोजगार : 11,086

झारखण्ड
कोल ब्लॉक : 8
सालाना राजस्व : 2802.70 करोड़
पूंजी निवेश : 3090.00 करोड़
रोजगार : 27,858

मध्यप्रदेश
कोल ब्लॉक : 8
सालाना राजस्व : 1712.71 करोड़
पूंजी निवेश : 1627.50 करोड़
रोजगार : 14,669

महाराष्ट्र
कोल ब्लॉक : 4
सालाना राजस्व : 520.89 करोड़
पूंजी निवेश : 528.00 करोड़
रोजगार : 4,759

ओडिसा
कोल ब्लॉक : 3
सालाना राजस्व : 1802.43 करोड़
पूंजी निवेश : 2850.00 करोड़
रोजगार : 25,688

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing