Sunday, January 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL में कंज़्यूमर मीट : सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा-...

SECL में कंज़्यूमर मीट : सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा- उपभोक्ताओं का हित सर्वोपरि

बैठक में 100 से अधिक कोयला उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

Advertisement

रायपुर, 29 जुलाई। एसईसीएल द्वारा सोमवार को रायपुर में कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। कोल इंडिया द्वारा विभिन्न अनुषंगी कंपनियों को हर तिमाही में कंज़्यूमर मीट के आयोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी क्रम में एसईसीएल द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में वीसी के माध्यम से जुड़े। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि एसईसीएल अपने उपभोक्ताओं के हितों को सबसे ऊपर रखती है और हम आपको समय पर हाई क्वालिटी कोल की आपूर्ति करने के लिए पूर्ति तरह से प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें : इन तीन राज्यों में है देश के कुल भंडार का 70 फीसदी कोयला, देखें राज्यवार आंकड़े :

उन्होंने कहा कि एसईसीएल के पास आज विश्व की दो सबसे बड़ी खदानें हैं और इसने हमारी कंपनी को देश के साथ-साथ पूरे विश्व में एक नयी पहचान दिलाई है। उन्होंने इस आयोजन के लिए विक्रय एवं विपणन विभाग की टीम को बधाई दी एवं आगे भी इसी तरह के आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

बैठक में एसईसीएल निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : माइन सेफ़्टी अवार्ड्स 2024 : SECL की बहेराबांध एवं बगदेवा खदान को मिला पुरस्कार

बैठक में 100 से अधिक कोयला उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कोल सप्लाई एवं गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़े कार्यसंचालन के विभिन्न विषयों एवं बेहतर आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर फीडबैक एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए जिनको अमल में लाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक का आयोजन एसईसीएल विक्रय एवं विपणन विभाग द्वारा किया गया था जिसमें महाप्रबन्धक (विक्रय एवं विपणन) श्री सीबी सिंह एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …