Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर CSR – NTPC Sipat : प्रभावित ग्रामों में सीसी रोड एवं डब्ल्यूबीएम...

CSR – NTPC Sipat : प्रभावित ग्रामों में सीसी रोड एवं डब्ल्यूबीएम रोड का भूमिपूजन

CSR के अंतर्गत किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए सरपंचों द्वारा आगे भी विकास कार्य में सहयोग प्रदान करते रहने की अपेक्षा की गई।

Advertisement

बिलासपुर, 05 अप्रेल। बुधवार को एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत ग्राम कौड़िया में होरीलाल के घर से संतोषी माता मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार ग्राम कर्रा से दवनडीह तक डब्ल्यूबीएम रोड का भी भूमिपुजन किया गया।

इस अवसर पर विवेक चन्द्र, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), मोहन लाल यादव, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, सरपंच ग्राम पंचायत कौड़िया, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कर्रा श्री विश्वनाथ बिंझवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए सरपंचों द्वारा आगे भी इसी प्रकार विकास कार्य में सहयोग प्रदान करते रहने की अपेक्षा की गई।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: