बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवात बना है। इसके असर से इस क्षेत्र में कल कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और दक्षिणी अंडमान सागर में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।

इसके बाद यह दबाव चक्रवाती तूफान में बदल कर बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तरी अंडमान सागर की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके असर से 10-11 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने इस महीने की नौ तारीख से मछुआरों, छोटे जहाजों और नौकाओं को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास के क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

  • Website Designing