Advertisement

कोरबा, 22 जून। बीएमएस (BMS) से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के महामंत्री सुजीत सिंह ने जेबीसीसीआई- XII के गठन को लेकर कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन को पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII : बीएमएस के कोल प्रभारी रेड्डी ने पहले ठेंगा दिखाया अब कह रहे अन्य यूनियन चुप हैं

पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता- XI की समयावधि दिनांक 30 जून, 2026 को समाप्त होने जा रही है एवं कोयला उद्योग में कार्यरत समस्त श्रमिकों के वेतन, सेवाशर्त एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित आगामी राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता- XII की समिति के गठन हेतु संगठन द्वारा पत्र प्रेषित किया गया था। आज तक उपरोक्त संदर्भित पत्र को संज्ञान में लेकर प्रबंधन द्वारा किसी भी प्रकार की उचित कार्यवाही नहीं की गई है।

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने सीआईएल चेयरमैन को सूचना देते हुए कहा है कि संगठन द्वारा 25 जून, 2026 से 30 जून, 2026 तक कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनी एवं सिंगरेनी कंपनी की सभी खदानों की इकाइयों/ महाप्रबंधक कार्यालय एवं कंपनी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से पिट मीटिंग/ गेट मीटिंग कर जनजागरण किया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CIL : क्या जबलपुर हाईकोर्ट का फैसला JBCCI- XII के गठन में बाधा बनेगा?, जानें पूरा मामला

यहां बताना होगा कि जेबीसीसीआई- XII के गठन की मांग को लेकर एचएमएस, इंटक, सीटू और एटक द्वारा भी संयुक्त रूप से एक जुलाई को कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों में गेट मीटिंग, रैली, प्रदर्शन किया जाएगा। बीएमएस ने उक्त श्रमिक संगठनोें के साथ ना जाकर पृथक से आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement