Wednesday, August 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल धनबाद : पंकज की छोटी सी टपरी पर कोयला मंत्री रेड्डी ने...

धनबाद : पंकज की छोटी सी टपरी पर कोयला मंत्री रेड्डी ने ली चाय की चुस्कियां, देखें तस्वीरें :

साथ में सांसद ढुलू महतो, कोयला सचिव अमृतलाल मीणा, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद सहित अन्य ने भी चाय का लुत्फ उठाया।

Advertisement

गुरुवार को धनबाद जाने के दौरान रास्ते पर एक चाय का स्टॉल देख केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी (Coal Minister G Kishan Reddy) ने अपना काफिला रूकवाया।

पंकज के टी- स्टॉल पर उन्होंने चाय बनवाई चाय की चुस्कियां ली। साथ में सांसद ढुलू महतो, कोयला सचिव अमृतलाल मीणा, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद सहित अन्य ने भी चाय का लुत्फ उठाया।

Advertisement

कोयला मंत्री श्री रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “धनबाद जाते समय मैंने श्री पंकज के स्टॉल पर चाय पी, उनसे विभिन्न विषयों और स्थानीय मुद्दों पर बातचीत की। यह जानकर खुशी हुई कि उन्होंने अपना भुगतान लेने के लिए यूपीआई मोड का उपयोग किया और मेरी चाय का भुगतान डिजिटल मोड से प्राप्त किया”।

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट