Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन डॉ संजीवा रेड्डी ने सीआईएल प्रबंधन को किया स्पष्ट, INMF ही अधिकृत

डॉ संजीवा रेड्डी ने सीआईएल प्रबंधन को किया स्पष्ट, INMF ही अधिकृत

डॉ रेड्डी ने सीआईएल चेयरमैन को 28 फरवरी को लिखे पत्र में कहा है कि कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) के INMF इंटक से सम्बद्ध है।

Advertisement

नई दिल्ली, 02 मार्च। इंटक के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन ही जेबीसीसीआई के लिए अधिकृत है।

डॉ रेड्डी ने सीआईएल चेयरमैन को 28 फरवरी को लिखे पत्र में कहा है कि कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन इंटक से सम्बद्ध है।

यहां बताना होगा कि कलकत्ता हाइकोर्ट ने कोल इंडिया प्रबंधन को राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को जेबीसीसीआई- XI में सम्मिलित किए जाने को लेकर आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एक्यू जमा ने सीआईएल प्रबंधन को जेबीसीसीआई- XI के लिए चार मुख्य एवं चार वैकल्पिक सदस्यों के नाम प्रेषित किया है।

दूसरी ओर इंडियन नेशनल माइंस वर्कर्स फेडरेशन के ललन चौबे ने भी कोल इंडिया के समक्ष जेबीसीसीआई- XI में एंट्री के लिए दावा ठोका है।

Advertisement

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट