Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) सुप्रीम कोर्ट ने अदानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर एक विशेषज्ञ...

सुप्रीम कोर्ट ने अदानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर एक विशेषज्ञ समिति गठित की

गुरुवार को उच्‍चतम न्‍यायालय ने अदानी ग्रुप की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से सामने आए मुद्दों पर एक विशेषज्ञ समिति गठित की।

Advertisement

बिलासपुर, 02 फरवरी। गुरुवार को उच्‍चतम न्‍यायालय ने अदानी ग्रुप की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से सामने आए मुद्दों पर एक विशेषज्ञ समिति गठित की। इस समिति में छह सदस्‍य होंगे। इसकी अध्‍यक्षता उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति ए एम सप्रे करेंगे।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा है कि यह समिति दो महीने में न्‍यायालय में एक सील बंद रिपोर्ट पेश करेगी। उच्‍चतम न्‍यायालय ने बाजार नियामक सेबी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सारी सूचनाएं समिति को दी जानी चाहिए।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने सेबी नियमों के अनुच्‍छेद 19 के उल्‍लंघन की भी जांच के निर्देश दिए हैं। उच्‍चतम न्‍यायालय ने सेबी से शेयर की कीमतों में किसी प्रकार के छेडछाड से संबंधित मुद्दों की भी जांच करने को कहा है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट