Tuesday, May 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ECL : कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ‘रेस्क्यू डे’ पर क्विज़ प्रतियोगिता

ECL : कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ‘रेस्क्यू डे’ पर क्विज़ प्रतियोगिता

इस उपलक्ष्य पर स्वर्गीय डॉ. जसवंत सिंह गिल की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए व् उनके उत्कृष्ट योगदान व् साहसिक कार्यों को याद किया गया

Advertisement

रेस्क्यू डे के मौक़े पर ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में खान सुरक्षा संबंधी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खान सुरक्षा संबंधी जागरूकता फ़ैलाने और सभी को इसके लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सभी खान समूहों की टीमों ने भाग लिया।

इस मौक़े पर सबसे पहले क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने स्वर्गीय डॉ. जसवंत सिंह गिल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके अद्वितीय व्यक्तित्व पर अपने उद्गार व्यक्त किये। उनके साथ क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक अनंत घोष, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी डॉ. गिल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि बांसड़ा खान समूह के संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को संचालित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बांसड़ा खान समूह की टीम विजेता रही और पड़सिया खान समूह की टीम उपविजेता रही।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: