Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL धनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर ED का एक्शन, करोड़ों...

BCCL धनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर ED का एक्शन, करोड़ों के घोटाले का आरोप

ED ने धनबाद जिले के एक और मामले में भी केस दर्ज किया है। जनवरी 2019 में धनबाद CBI शाखा ने इस फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया था।

Advertisement

धनबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने BCCL धनबाद के कुइया ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में 22.16 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े को लेकर तत्कालीन जीएम फूल कुमार दुबे समेत 8 लोगों पर मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया है।

इसी वर्ष ED ने धनबाद जिले के एक और मामले में भी केस दर्ज किया है। जनवरी 2019 में धनबाद CBI शाखा ने इस फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया था। छह साल बाद ED ने मनी लाउंड्रिंग मामले में केस दर्ज किये।

बीसीसीएल ने 2015 से 2018 के दौरान माप पुस्तकों, रिकॉर्डों और बिलों में गलत प्रविष्टि दर्ज की, जिसके परिणाम स्वरूप 35,30,769 क्यूबिक मीटर तक ओवरबर्डन (OB) का अधिक निष्कासन दिखाया गया था, जिससे बीसीसीएल को 22.16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सीएमपीडीआई, रांची के अधिकारियों और कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)  के सतर्कता विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त औचक निरीक्षण टीम ने इस घोटाले का खुलासा किया जब अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करके जेवी, मेसर्स एटी लिब्रा बीपीएल, धनबाद के पक्ष में काम किया।

ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले में बीसीसीएल धनबाद के बस्ताकोला क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक फूल कुमार दुबे, अपर महाप्रबंधक अरविंद कुमार झा, पूर्व क्षेत्र सर्वेक्षण अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, कुइया ओपन कास्ट परियोजना के पूर्व परियोजना पदाधिकारी विष्णु कांत झा, पूर्व कोलियरी प्रबंधक निमाई चंद्र घोष, पूर्व कोलियरी प्रबंधक अरुण कुमार, पूर्व कोलियरी सर्वेयर ललन कुमार सिंह एवं मेसर्स एटी- लिब्रा बीपीएल (जेवी) को आरोपी बनाया है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट