Tuesday, April 21, 2026
Home National News निर्वाचन आयोग : BLO का पारिश्रमिक दोगुना किया, पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में...

निर्वाचन आयोग : BLO का पारिश्रमिक दोगुना किया, पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि

पिछला ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। साथ ही, पहली बार EROs और AEROs के लिए मानदेय प्रदान किया गया है।

Advertisement

शुद्ध (pure) मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROs), BLO पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) शामिल हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

इसलिए, आयोग (Election Commission) ने BLOs के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना करने और मतदाता सूचियों की तैयारी एवं पुनरीक्षण में शामिल BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

पिछला ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। साथ ही, पहली बार EROs और AEROs के लिए मानदेय प्रदान किया गया है।

1. बूथ लेवल अधिकारी (BLO)

Advertisement

पहले – 6000 रुपए
अब – 12000 रुपए

2. मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को प्रोत्साहन राशि

पहले -1000 रुपए
अब – 2000 रुपए

3. बीएलओ पर्यवेक्षक

पहले – 12000 रुपए
अब – 18000 रुपए

4. एईआरओ

पहले- शून्य
अब- 25000 रुपए

5. ईओरओ

पहले – शून्य
अब – 30000 रुपए

इसके अलावा, आयोग ने बिहार से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए BLOs हेतु 6,000 रुपये के विशेष प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी थी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: