Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए 11 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SECL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए 11 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त अधिकारियों.कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।

Advertisement

बिलासपुर, 30 अप्रेल। मंगलवार को एसईसीएल (SECL) मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए 11 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक (वित्त)  जी. श्रीनिवासन ने निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.एन. कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना)  एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी  जयंत कुमार खमारी, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में  केडी साहू महाप्रबंधक क्यूसी विभाग,  वी. आनंद कृष्णा प्रबंधक (सचिवीय) अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सचिवालय, उमेंद सिंह मुख्य प्रबंधक (माइनिंग) भू राजस्व विभाग,  सुनील किशोर प्रसाद वरिष्ट वैयक्तिक सहायक क्यूसी विभाग, सुदेश कुमार पाण्डेय सीनीयर डीईओ एचआरडी विभाग, प्रशांत देव अधिशाषी अभियंता सिविल विभाग, अनूप कुमार शर्मा सुपरवाईजर (टेलीकाम) ईएंडटी विभाग, श्रीमती प्रतिभा सिंह वरीय लिपिक सामग्री प्रबंधन विभाग, प्रवीण कुमार मसीह असिस्टेंट सुपरवाइजर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सचिवालय,  विनोद कुमार यादव असिस्टेंट सुपरवाइजर कार्मिक प्रशासन विभाग,  सानु फ्रेंकलिन ड्राइवर कम मेकेनिक उत्पादन विभाग की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों.कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं ।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: