Tuesday, August 25, 2026
Home State News Chhattisgarh अबूझमाड़ में फिर 10 नक्सलियों के मारे जाने पर CM साय ने...

अबूझमाड़ में फिर 10 नक्सलियों के मारे जाने पर CM साय ने दी अपनी प्रतिक्रिया

नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है हमारी सरकार

CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai
Advertisement

रायपुर, 30 अप्रेल। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों द्वारा 10 नक्सलियों के मार गिराए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने इसे जवानों की बड़ी सफलता बताई है।

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि – नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिलने की सूचना है। अब तक दस नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। निश्चित ही सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उनके हौसले और बहादुरी को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

बता दें कि बस्तर के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी है। जिसमें अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट