Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन EPFO : कर्मचारियों को राहत, ब्याज दर 8.25 प्रतिशत पर बरकरार

EPFO : कर्मचारियों को राहत, ब्याज दर 8.25 प्रतिशत पर बरकरार

EPF पर 8.1% ब्याज दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ब्याज दर 8% थी।

Advertisement

नई दिल्ली, 28 फरवरी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 237 वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कर्मचारियों के भविष्य निधि पर 2024-25 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की गई है।

फरवरी 2024 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25% कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15% थी।

मार्च 2022 में, EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF पर ब्याज दर घटाकर 8.1% कर दी थी, जो चार दशक में सबसे कम थी। इससे पहले 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी।

EPF पर 8.1% ब्याज दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ब्याज दर 8% थी।

Advertisement
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान