गोली लगने के बाद पूर्व पीएम सड़क पर गिर पड़े
गोली लगने के बाद पूर्व पीएम सड़क पर गिर पड़े

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है।

हमले के बाद शिंजो आबे को कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का भी सामना करना पड़ा है। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जापानी मीडिया के अनुसार आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट में बताया गया है कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया है। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing