Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) भारत से जापान को ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति के लिए पहले समझौते...

भारत से जापान को ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति के लिए पहले समझौते पर किए गए हस्ताक्षर : प्रल्हाद जोशी

यह समझौता भारत में उत्पादन से लेकर जापान में खपत तक एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने में मदद करेगा

Advertisement

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत से जापान को हरित अमोनिया (Green Ammonia) के निर्यात के लिए पहले समझौते पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंगलवार काे जारी बयान में बताया किे सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज, सोजित्ज़ कॉर्पोरेशन, क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और एनवाईके लाइन के बीच हेड्स ऑफ टर्म्स (एचओटी) समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। जो भारत से जापान तक सीमा पार हरित अमोनिया आपूर्ति साझेदारी को मजबूत करता है।

यह समझौता दोनों देशों के बीच इस तरह के पहले सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है, जो वैश्विक हरित ऊर्जा परिदृश्य में भारत की बढ़ती प्रमुखता को रेखांकित करता है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

इस अवसर पर प्रल्हाद जोशी ने इस साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा ,”आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम भारत से जापान को ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति के लिए पहला समझौता कर रहे हैं। यह समझौता भारत में उत्पादन से लेकर जापान में खपत तक एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे हरित ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य के सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।”

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट