Wednesday, June 24, 2026
Home News विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.16 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.16 अरब डॉलर पर पहुंचा

आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी इस अवधि में 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.04 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जुलाई को समाप्त हफ्ते में 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि पांच जुलाई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 577.11 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 90.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 57.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी इस अवधि में 2.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.04 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 40 लाख डॉलर बढ़कर 4.58 अरब डॉलर हो गया है। इस वर्ष सात जून को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया

 

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: