Remove term: Syed Sibte Razi Syed Sibte Razi
Remove term: Syed Sibte Razi Syed Sibte Razi

लखनऊ, 20 अगस्त। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रज़ी का आज लखनऊ में निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था।

उन्होंने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में अंतिम सांस ली। उन्होंने वर्ष 2004 से 2009 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

सैयद सिब्ते रज़ी कांग्रेस से जुड़े थे। वे तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल बनाया गया।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सैयद सिब्ते रज़ी के निधन पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनके परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing