Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर SECL कुसमुंडा क्षेत्र में सीएसआर अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए...

SECL कुसमुंडा क्षेत्र में सीएसआर अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए हुआ शिलान्यास

सीएसआर के तहत लगभग 2 करोड़ की लागत से बनाई जा रही 1.2 किमी लंबी इस सड़क से स्थानीय ग्राम वासियों को आवागमन में सहूलियत होगी

Advertisement

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में सीएसआर के तहत गेवरा बस्ती हनुमान मंदिर चौक से कंकालीन मंदिर मार्ग में सीसी सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के कर कमलों से महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र राजीव सिंह एवं एसओ सिविल आलोक श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

सीएसआर के तहत लगभग 2 करोड़ की लागत से बनाई जा रही 1.2 किमी लंबी इस सड़क से स्थानीय ग्राम वासियों को आवागमन में सहूलियत होगी तथा यह मार्ग बिलासपुर जाने के लिए एक बाईपास रोड के रूप में भी सहायक सिद्ध होगी। सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट