Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी का हुआ इजाफा

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी का हुआ इजाफा

मध्य प्रदेश की सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा करने का आदेश जारी किया है।

Advertisement

भोपाल, 28 जनवरी। मध्य प्रदेश की सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा करने का आदेश जारी किया है। फरवरी के महीने से ही बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान शुरू हो जाएगा।

एमपी सरकार ने चार फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल कर्मचारियों को 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। ताजा इजाफे के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी का हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के सात लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर होने वाले खर्च में चालू वित्त वर्ष के लिए संबंधित विभाग के लिए मंजूर बजट के प्रावधान से ज्यादा नहीं होना चाहिए। एमपी के सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते में भी इजाफा किया जाएगा।

इधर, केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी साल 2023 में महंगाई भत्ते में इजाफा किए जाने की आस लगाए बैठे हैं। अब ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार आने वाले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है। कर्मचारी 4 फीसदी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट