भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में प्रतिबंधित अप्रवासी घोषित किया गया है। चोकसी भारत में 13 हजार 500 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित है। वह 23 मई को एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा था। उसे अवैध प्रवेश के लिए पड़ोसी द्वीप डोमिनिका में हिरासत में ले लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: चीन की विधायिका ने विदेशी प्रतिबंधों के खिलाफ एक नए कानून को मंजूरी दी

डोमिनिकन सरकार द्वारा चोकसी को प्रतिबंधित अप्रवासी घोषित करने से भारत के पक्ष को मजबूती मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: एलपीजी ग्राहकों को राहत, अब अपनी पसंद के अनुसार वितरक का चयन कर सकेंगे, केन्द्र ने लिया निर्णय

चोकसी के वकीलों ने आरोप लगाया कि एंटीगुआ और भारतीय जैसे दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे एंटीगुआ के जॉली हार्बर से हिरासत में लिया था और एक नाव से डोमिनिका ले जाया गया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing