जी. श्रीनिवासन एसईसीएल के निदेशक वित्त के लिए चयनित

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने एसईसीएल के निदेशक (वित्त) पद के लिए चयन सूची जारी की है।

नई दिल्ली, 05 अप्रेल। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने एसईसीएल के निदेशक (वित्त) पद के लिए चयन सूची जारी की है।

बोर्ड द्वारा उक्त पद के लिए कोल इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत जी. श्रीनिवासन को चयन किया है। श्री श्रीनिवासन सहित कुल 10 अधिकारी निदेशक (वित्त) बनने की दौड़ में थे।

जी. श्रीनिवासन एसईसीएल में डिप्टी जीएम वित्त के पद पर कार्य कर चुके हैं।

जी. श्रीनिवासन के बारे में 

मद्रास यूनिवर्सिटी से फ़र्स्ट क्लास बी कॉम की डिग्री उपरांत उन्होंने एसोसियेट इन कॉस्ट एंड वर्क्स एकाउंटेंटस ऑफ़ इण्डिया की डिग्री पूरी की । उनके कैरियर की शुरुआत वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड से 1987 में हुई ।

Advertisement

बजट , टैक्सेशन , ट्रेज़री मैनेजमेंट, कॉर्परेट अकाउंट्स आदि वित्तीय क्षेत्रों में सर का 35 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है । कोल इंडिया लिमिटेड में ईआरपी के एफ़आईसीओ (FICO) मोडयूल के कार्यान्वयन में उनकी विशेष भूमिका रही ।

वर्तमान में कोल इंडिया लिमिटेड कोलकाता में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में बजट , एमओयू , ईआरपी आदि कार्यों
में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है ।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement