Saturday, May 30, 2026
Home National News एक फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट 2025, चल रही...

एक फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट 2025, चल रही तैयारी

आम बजट 2025 पेश होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। बजट देश का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इवेंट होता है।

Advertisement

आम बजट 2025 (General Budget 2025) पेश होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। बजट देश का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इवेंट होता है। इसमें कई योजना, नीतियों और टैक्स को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं, जिसका असर देश के आम से लेकर खास आदमी तक होता है।

इसकी तैयारी के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विभिन्न इंडस्ट्री लीडर्स और पक्षकारों के साथ बातचीत भी कर रही हैं, जिससे देश की विकास दर को आगे बढ़ाने वाला बजट पेश किया जा सके। बीते कई वर्षों से आम बजट को एक फरवरी को पेश किया जा रहा है। इस कारण उम्मीद है कि इस बार भी वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने छह पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया

वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा अब तक छह पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किए जा चुके हैं। इस बार वह सातवां बजट पेश करेंगी।

Advertisement

इस बार एक फरवरी को शनिवार

इस बार 1 फरवरी 2025 को शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वीकेंड पर बजट पेश किया जा सकता है। इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जिसमें शनिवार को भी बजट पेश किया गया है। इस कारण से उम्मीद है कि शनिवार को भी बजट पेश किया जा सकता है।

बजट के दिन स्पेशल ट्रेडिंग सेशन

बजट के दिन शेयर बाजार भी खुला रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया कि आम बजट पेश होने के चलते 1 फरवरी, 2025 को शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया है। इस ट्रेडिंग सेशन में आम दिनों की तरह ही कारोबार होगा। प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 9:08 बजे तक होगा। इसके बाद सुबह 9:15 बजे से लेकर 3:30 बजे तक एक सामान्य कारोबारी सत्र होगा।

बजट एक महत्वपूर्ण इवेंट

इससे पहले 1 फरवरी, 2020 और 28 फरवरी, 2015 को शनिवार के दिन आम बजट के कारण बाजार खुले थे। शेयर बाजार के लिए बजट एक महत्वपूर्ण इवेंट होता है। बजट में हुए ऐलानों के आधार पर नई पॉजीशन बनाते हैं और पुरानी पॉजीशन से निकलते हैं। वहीं, कुछ ट्रेडर्स भी इस दिन बाजार में आए उतार-चढ़ाव का फायदा उठाते हैं।

एक फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट में निफ्टी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद 23 जुलाई, 2024 को पेश किए गए पूर्ण बजट के दिन निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: