कोरबा, 11 फरवरी। 12 फरवरी को 10 केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई आम हड़ताल (General strike) को लेकर कमर कस ली गई है। कोल सेक्टर (Coal Sector) में भी हड़ताल होगी। इसको लेकर एचएमएस, इंटक, सीटू, एटक सहित अन्य यूनियन ने तैयारी की है। गेट मीटिंग, संयुक्त कन्वेंशन, रैली इत्यादि के माध्यम से हड़ताल के लिए समर्थन मांगा गया है।
कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियों में 12 फरवरी की प्रथम पाली से हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है। इधर, अनुषांगिक कंपनियों का प्रबंधन हड़ताल में शामिल नहीं होने को लेकर निरंतर अपील कर रहा है और यूनियन लीडर्स के साथ बैठकें की गई हैं। 12 फरवरी की आम हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ सम्मिलित नहीं है।
ये हैं हड़ताल की प्रमुख मांगें :
राष्ट्रीय स्तर पर मांग
- मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड वापस लो।
- न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रति माह हो।
- सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का निजीकरण बंद करो।
- न्यूनतम पेंशन ₹9,000 प्रति माह हो।
- ट्रेड यूनियन का पंजीयन आवेदन के 45 दिन में सुनिश्चित किया जाए।
कोयला उद्योग की मांगें
- कमर्शियल माइनिंग और एमडीओ रेवेन्यू शेयरिंग बंद हो।
- मेडिकल अनफिटनेस पूर्ववत चालू की जाए।
- ठेका श्रमिकों का एचपीसी वेजेस और मेडिकल सुविधा सुनिश्चित हो।
- 20 लाख ग्रेच्युटी 01.01.2017 से लागू की जाए।
- कोल इंडिया के शेयर बेचना बंद हो।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









