Advertisement

WCL के अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक हरीश दुहन एवं निदेशक तथा (तकनीकी / परि. एवं यो.) संदीप परांजपे ने चंद्रपुर क्षेत्र की दुर्गापुर एवं पद्मापुर ओपन कास्ट माइंस का दौरा किया।

इस अवसर पर उन्होंने दुर्गापुर खदान में 80.77 हेक्टेयर एवं 121 हेक्टेयर वन स्वीकृति से संबंधित प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रक्रियाओं में तीव्रता लाने पर बल दिया। इसके पश्चात उन्होंने पद्मापुर ओपन कास्ट माइंस का निरीक्षण कर 14 मिलियन टन भंडार वाली बंद खदान के पुनर्जीवन की संभावनाओं का आकलन किया।

प्रबंधन टीम के साथ हुई चर्चा में उत्पादन वृद्धि, संसाधनों के इष्टतम उपयोग और सतत खनन पर विशेष जोर दिया गया। खदानों में उन्होंने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कामगारों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाया।

इस दौरे के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री एम. संजीवा रेड्डी तथा क्षेत्र एवं WCL मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement