जर्मनी ने आज आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसने नामीबिया में अपने उपनिवेश शासन के दौरान नरसंहार किया था। जर्मनी ने इसके लिए वित्तीय सहायता की भी घोषणा की है।

जर्मनी ने पांच वर्ष की वार्ता के बाद पहली बार नरसंहार की बात स्वीकार की है। विदेश मंत्री हीको मास ने आज एक बयान में कहा कि जर्मनी के कारण हुए इस नरसंहार को स्वीकार करते हुए सद्भावना के तौर पर एक अरब 34 करोड़ डॉलर का कोष बनाया जा रहा है। बीसवीं सदी के आरंभ में जर्मनी के औपनिवेशिक शासन के दौरान हजारों लोग मारे गए थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

 

  • Website Designing