Saturday, March 14, 2026
Home National News सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, इस हफ्ते कीमतों में आई नरमी

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, इस हफ्ते कीमतों में आई नरमी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। कॉमैक्स पर सोना गिरकर 3,300 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है

Advertisement

सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते दोनों कीमती घातुओं की दाम में गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत एक बार फिर से 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.06 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे आ गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 95,784 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 98,691 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 2,907 रुपए की कमी को दर्शाता है।

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 87,738 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 90,404 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 74,018 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 71,838 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 1,582 रुपए कम होकर 1,05,193 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,06,775 रुपए प्रति किलो थी। 18 जून को चांदी ने 1,09,550 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। कॉमैक्स पर सोना गिरकर 3,300 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जो कि पहले 3,400 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, चांदी की कीमत कम होकर 36 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

हाल के दिनों में ऐसे कई वैश्विक घटनाक्रम हुए हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, इसमें इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष समाप्त होना, वैश्विक स्तर पर स्थिरता और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी शामिल हैं।

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,622 रुपए या 25.76 प्रतिशत बढ़कर 95,784 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,176 रुपए या 22.29 प्रतिशत बढ़कर 1,05,193 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …