Advertisement

कोरबा, 23 सितम्बर। बुधवार, 24 सितम्बर को कोयला कामगारों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। सूत्रों की मानें तो कलकत्ता हाईकोर्ट (Culcutta Highcourt) बुधवार यानी 24 सितम्बर को अंतिम निर्णय सुना सकता है।

इसे भी पढ़ें : सीआईएल प्रबंधन की Apex JCC बुला बोनस फाइनल करने की तैयारी!, यूनियन इसलिए विरोध करेगा

यहां बताना होगा कि 22 सितम्बर को कलकत्ता हाईकोर्ट के डबल बेंच ने अपील पर सुनवाई करते हुए 22 सितम्बर को हो रही मानकीकरण समिति की बैठक स्थगित करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने अंतिम निर्णय तक जेबीसीसीआई- XI से संबंधित बैठक करने पर रोक लगा दी थी। यह अपील सीआईएल प्रबंधन और इंटक के ददई गुट ने दायर की थी।

अपील 18 सितम्बर के हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के उस आदेश पर की गई थी, जिसमें मानकीकरण समिति में इंटक को सम्मलित किए जाने का उल्लेख था।

Advertisement

मानकीकरण समिति की बैठक स्थगित किए जाने के आदेश के बाद कोयला कामगारों के बोनस मसला फंस गया और यूनियन अग्रिम भुगतान की मांग करने लगे। साथ श्रमिक संगठन आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : HMS का आक्रामक रुख, सवा लाख बोनस नहीं दिया तो कोयला उत्पादन ठप कर देंगे, हरभजन सिंह का वीडियो संदेश :

बहरहाल देखना यह है कि यदि 24 सितम्बर को हाईकोर्ट अंतिम निर्णय देता है तो वह क्या होगा। पूरा मामला इंटक को मानकीकरण समिति में शामिल किए जाने को लेकर है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement