Advertisement

कोरबा, 23 सितम्बर। कलकत्ता हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय दशहरा के पहले नहीं आया तो कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अब कामगारों के बोनस पर चर्चा करने के लिए दूसरा रास्ता अपना सकता है। इसके लिए एपेक्स जेसीसी (Apex JCC) की बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : HMS का आक्रामक रुख, सवा लाख बोनस नहीं दिया तो कोयला उत्पादन ठप कर देंगे, हरभजन सिंह का वीडियो संदेश :

कोल सेक्टर के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि कोल इंडिया प्रबंधन 25 सितम्बर, 2025 को एपेक्स जेसीसी की बैठक बुलाने जा रहा है। एपेक्स जेसीसी में चारों यूनियन एचएमएस, बीएमएस, सीटू, एटक के प्रतिनिधि भी होते हैं। बताया गया है कि एपेक्स जेसीसी की बैठक बुला इसमें सालाना बोनस को लेकर चर्चा करने की योजना है।

दरअसल एपेक्स जेसीसी का संबंध जेबीसीसीआई (JBCCI) से नहीं है। इसलिए कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं होगा। यह भी बताया जा रहा है कि सीआईएल प्रबंधन अग्रिम बोनस का भुगतान नहीं करना चाहता है। यदि सीआईएल प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों की मांग के अनुरूप एक लाख रुपए तक का अग्रिम भुगतान कर दिया और बाद में मानकीकरण समिति की बैठक हुई तो यूनियन इससे अधिक राशि पर अड़ेगा। इससे बचने के लिए सीआईएल प्रबंधन की तैयारी एपेक्स जेसीसी की बैठक बुलाने की है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : BMS ने दशहरा पूर्व बोनस की अग्रिम राशि मांगी, नहीं तो पूरे कोल इंडिया में आंदोलन होगा

श्रमिक संगठन करेंगें बहिष्कार

दूसरी ओर बताया गया है कि यदि एपेक्स जेसीसी की बैठक बुलाई जाती है तो सीटू, एटक, एचएमएस, इंटक इसका विरोध करेगा । नाम नहीं छापने की शर्त पर एक यूनियन नेता ने कहा कि अब इंटक के बगैर बोनस को लेकर कोई बैठक नहीं होगी। जब हाईकोर्ट ने इंटक को मानकीकरण समिति में सम्मिलित करने का आदेश दे दिया है तो सीआईएल को इसका पालन करना होगा। वहीं बताया गया है कि बीएमएस एपेक्स जेसीसी की बैठक के विरोध में नहीं है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement