पटना, 10 अगस्त। बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। इस बार उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ जहां राज्यपाल फागू चौहान ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इस दौरान जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, तेज प्रताप यादव जैसे नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। हालांकि, आज सिर्फ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने ही शपथ ग्रहण किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है ।

मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। शाम को उन्हें जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन का नेता चुना गया था। इसके बाद 160 से ज्यादा विधायकों का समर्थन लेकर नीतीश ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

2020 में नीतीश कुमार ने एनडीए में रहते हुए चुनाव लड़ा था। उस समय नीतीश कुमार को सिर्फ 43 सीटें ही मिली थी। बावजूद इसके भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि, दोनों दलों के बीच रिश्तो में लगातार टकराव की खबर थी। इसके बाद आखिरकार यह रिश्ता खत्म हो गया। जदयू का आरोप है कि भाजपा ने उनकी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing