Friday, September 11, 2026
Home National News सरकार ने कच्‍चे तेल पर विंडफॉल टैक्‍स घटाकर शून्य किया, नई दरें...

सरकार ने कच्‍चे तेल पर विंडफॉल टैक्‍स घटाकर शून्य किया, नई दरें लागू

सरकार की अधिसूचना के मुताबिक घरेल कच्‍चे तेल पर विंडफॉल टैक्‍स को 1,850 रुपये प्रति टन से शून्‍य कर दिया गया है।

Advertisement

crude oil : केंद्र सरकार ने अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्‍स) को घटाकर शून्‍य कर दिया है। इसके अलावा पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को शून्य पर बरकरार रखा है। नई दरें बुधवार से प्रभावी हो गईं है।

सरकार की अधिसूचना के मुताबिक घरेल कच्‍चे तेल पर विंडफॉल टैक्‍स को 1,850 रुपये प्रति टन से शून्‍य कर दिया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को शून्य पर बरकरार रखा गया है। इससे पहले 31 अगस्‍त को घरेलू स्‍तर पर उत्‍पादित कच्‍चे तेल पर विंडफॉल टैक्‍स को 2,100 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,850 रुपये प्रति टन किया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि दो हफ्ते में औसत तेल की कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े विंडफॉल टैक्‍स को अधिसूचित किया जाता है। देश में पहली बार एक जुलाई, 2022 को विंडफॉल टैक्स लगाया गया था।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट