Thursday, October 8, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर Korba : हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र में भीषण आग, इमरजेंसी सायरन...

Korba : हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र में भीषण आग, इमरजेंसी सायरन बजा, 7 मिनट में आग पर काबू

मॉकड्रिल के दौरान ट्रांसफार्मर यार्ड में आग को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : हसदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र, माचाडोली में बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं इमरजेंसी रिस्पांस के तहत मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर यार्ड में भीषण आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति का अभ्यास किया गया।

अचानक इमरजेंसी सायरन बजते ही फायर एवं इमरजेंसी रिस्पांस टीम तत्काल सक्रिय हुई और निर्धारित प्रक्रिया के तहत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की। अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब 7 मिनट में आग पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पाने का प्रदर्शन किया।

मॉकड्रिल के दौरान ट्रांसफार्मर यार्ड में आग को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैयार करना था।

नियमित मॉकड्रिल से बढ़ता है आत्मविश्वास

Advertisement

मॉकड्रिल का आयोजन अधीक्षण यंत्री (संचालन एवं संधारण) राकेश चंद्र गुप्ता के दिशा-निर्देश एवं नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में समय का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण होता है। निरंतर अभ्यास के बिना किसी भी चुनौती का प्रभावी सामना करना कठिन है। नियमित मॉकड्रिल से कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने की क्षमता विकसित होती है।

फायर फाइटिंग तकनीक का दिया गया प्रशिक्षण

मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वास्तविक आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, फायर फाइटिंग तकनीक और टीमवर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अग्निशमन अधिकारी जी.पी. पनरिया एवं उनकी टीम ने संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आग बुझाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) राजेश बंजारा, संरक्षा अधिकारी पीयूष सोमानी सहित संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान