Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया

Advertisement

बिलासपुर, 31 जनवरी। मंगलवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 4 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.के. पाल, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, महाप्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/कल्याण) डा. के.एस. जार्ज, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति की मौजूदगी में एम.के. ठाकुर महाप्रबंधक (विद्युत/यांत्रिकी), बी. ठाकुर महाप्रबंधक (सिविल), एस.के. यादव कार्यालय अधीक्षक औद्योगिक संबंध विभाग, सी.एल. साहू इलेक्ट्रिशियन नगर प्रशासन विभाग वसंत विहार को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: