Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SECL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है।

Advertisement

बिलासपुर, 31 अगस्त। 30 अगस्त को एसईसीएल (SECL) मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.के. पाल, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना) एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में एस.एस. सुब्रमणियम वरीय प्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, पी.एम. देव वरीय प्रबंधक (कार्मिक) लोक सूचना अधिकारी, राजेश कुमार शर्मा वरीय वैयक्तिक सहायक (राजभाषा) प्रशासन विभाग, महमूद खान सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग, रामकेश यादव असिस्टेन्ट सुपरवाईजर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) सचिवालय, श्रीमती रानी सोरेन केटेगरी-4 योजना परियोजना विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने बच्चों को शिक्षित कर एक स्वस्थ व सफल समाज की संरचना में अपना योगदान दिया है। सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहाँ के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: