कोरबा, 26 जुलाई। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन (HMS) के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को नामित किया गया है। महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने इसकी अधिसूचना जारी की है। रेशम लाल यादव को अध्यक्ष, सिद्धार्थ गौतम को कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम बनाया गया है। शिवकुमार यादव को सहायक महासचिव की जवाबदारी दी गई है।
यहां बताना होगा कि अप्रेल में नई दिल्ली में हिंद खदान मजदूर फेडरेशन (Hind Khadan Mazdoor Federation)का त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ था। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के महासचिव पद पर सर्वसम्मति से महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू का चयन किया गया था।
हरभजन सिंह सिद्धू को हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को नामित करने अधिकृत किया गया था। एचएमएस कोल सेक्टर का सबसे बड़ा यूनियन है।
देखें किस कंपनी और किस सम्बद्ध यूनियन से हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के बनाए गए पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य :
कोयला मजदूर सभा (एसईसीएल)
अध्यक्ष – रेशम लाल यादव
उपाध्यक्ष – नाथूलाल पाण्डेय
सहायक महासचिव – अख्तर जावेद उस्मानी
कोयला मजदूर पंचायत (एसईसीएल)
संगठन सचिव – विनय सिंह
वर्किंग कमेटी मेंबर – रोधश्याम सिंह
जनता मजदूर संघ (बीसीसीएल)
कार्यकारी अध्यक्ष – सिद्धार्थ गौतम
सचिव – रंजय कुमार
वर्किंग कमेटी मेंबर – बीएन सिंह
वर्किंग कमेटी मेंबर – ललीता देवी
कोयला इस्पात मजदूर पंचायत (बीसीसीएल)
उपाध्यक्ष – अर्जुन सिंह
वर्किंग कमेटी मेंबर – एसएस डे
बिहार जनता मजदूर संघ (बीसीसीएल)
उपाध्यक्ष – रण विजय सिंह
कॉलरी मजदूर कांग्रेस (ईसीएल)
उपाध्यक्ष – शिवकांत पाण्डेय
वर्किंग कमेटी मेंबर – बिशुनदेव नोनिया निराला
कोयला मजदूर सभा (एनसीएल)
उपाध्यक्ष – अशोक पाण्डेय
संगठन सचिव – राकेश कुमार
कोयला श्रमिक सभा (डब्ल्यूसीएल)
महासचिव – हरभजन सिंह सिद्धू
सहायक महासचिव – शिव कुमार यादव
सचिव – शरद धांडे
वर्किंग कमेटी मेंबर – साबिर सिद्दिकी
वर्किंग कमेटी मेंबर – ज्योति प्रशांत बिलसारे
कोलफील्ड मजदूर यूनियन (सीसीएल)
सहायक महासचिव – राघवन रघुनंदन
वर्किंग कमेटी मेंबर – चंदेश्वर सिंह
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (सीसीएल)
सचिव – राजेश कुमार सिंह
नेशनल कोल पॉवर सेक्टर मेन्स यूनियन (एनसीएल)
संगठन सचिव – एमपी अग्निहोत्री
वर्किंग कमेटी मेंबर – संजीव कुमार सिंह
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (सीसीएल)
वर्किंग कमेटी मेंबर – देवंदर सिंह
महानदी कोल मजदूर संघ (एमसीएल)
कोषध्यक्ष – शंकर प्रसाद बेहरा









