Thursday, September 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन बोनस, वेतन समझौता और सुरक्षा पर खुली चर्चा, SECL गेवरा में कोयला...

बोनस, वेतन समझौता और सुरक्षा पर खुली चर्चा, SECL गेवरा में कोयला मजदूर पंचायत की अहम बैठक

बैठक की शुरुआत में गेवरा क्षेत्रीय महामंत्री एस.डी. मानिकपुरी ने सदस्यता सत्यापन 2026 में शामिल कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : हिंद मजदूर सभा के गेवरा क्षेत्रीय कार्यालय में हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष रेशम लाल यादव और कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अख्तर जावेद उस्मानी की मौजूदगी में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, सीईडब्ल्यूएस गेवरा और कोरबा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII की राह में फिर पेच! 24 सितंबर की बैठक पर टिकी नजर, पे अपग्रेडेशन पर DPE सख्त

बैठक की शुरुआत में गेवरा क्षेत्रीय महामंत्री एस.डी. मानिकपुरी ने सदस्यता सत्यापन 2026 में शामिल कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी सालाना बोनस, 12वें वेतन समझौते और खान सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए। अख्तर जावेद उस्मानी ने बोनस निर्धारण की गणना, संगठन की ओर से बोनस की मांग तथा 12वें वेतन समझौते में संभावित वेतन वृद्धि की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

 

उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्युटी और सीपीआरएमएस चिकित्सा सुविधा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी साझा की। वहीं एसईसीएल में माइनिंग स्टाफ के माइनिंग सरदार, जूनियर ओवरमैन, ओवरमैन और प्रतिबंधित प्रमाणपत्र धारक कर्मचारियों के पदोन्नति से संबंधित पत्रों और मांगों पर भी चर्चा हुई।

फेडरेशन अध्यक्ष रेशम लाल यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने का आधार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि खदान या खदान के बाहर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया : एपेक्स जेसीसी में होगा बोनस- 2026 तय?, इंटक पहुंचा हाईकोर्ट!

बैठक में कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) गेवरा क्षेत्र से अनिरुद्ध सिंह, एस सी मंसूरी, रविंद्र स्वर्णकार, भावना महतो, एसपी तांती, मकसूद अनिल साहू, रंजीत राय, मनीष राठौर, मुकेश यादव, ललित गुप्ता, सोनू राम ,शशिकांत, जगरलाल, अरविंद राय, दिनेश यादव, यूके नर्मदा, धीरज, त्रिलोचन राठौर, जयंत ,रामकृष्ण, ओम प्रकाश, सरजू प्रसाद, अमित, संजय कुमार, निहाल, बजाहद, अजहर, दीपका क्षेत्र से संजय सिंह, सृष्टिधर तिवारी, राजकुमार राठौर, जी उड्डयन, राजीव रंजन, लालबाबु,कुसमुंडा क्षेत्र से  मिलन पांडे, राजू राजभर, बसंत कुमार सिंह, राकेश बेन्जामिन, बी एल खुन्टे व गेवरा दीपका क्षेत्र के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट