नागपुर, 16 अक्टूबर। हिंद मजदूर सभा (HMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं डब्ल्यूसीएल क्षेत्र के श्रमिक नेता शिवकुमार यादव ने बीएमएस (BMS) नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है। श्री यादव ने बीएमएस नेताओं को लेकर कहा कि वे सुरक्षा और वेलफेयर के नाम पर पिकनिक मनाने दौरा करते हैं। बीएमएस नेताओं पर भ्रष्टाचार और कामगार की मौत पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
इस संदर्भ में एचएमएस नेता शिवकुमार यादव ने एक वीडियो बयान जारी किया है। एचएमएस नेता ने कहा कि, सीआईएल के बड़े संगठन की राष्ट्रीय टीम WCL आयी थी, हमें लगा कुछ अच्छा होगा। पर टीम ने मृतक कामगार के शव पर राजनीति शुरू कर दिया। एक मजदूर कॉलोनी में टीम गयी। तीन कामगारों के आवास को देखा। जबकि उन्हें पूरी कॉलोनी को देख प्रबंधन से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा दरअसल बीएमएस की भारी भरकम टीम का मकसद सेफ्टी और वेलफेयर का निरीक्षण करना नहीं, अपने तीन नेताओं को बचाने के लिए प्रबंधन पर दवाब बनाना था, जो करप्शन, फर्जीवाड़े में शामिल हैं और साबित हो चुका है। उन्होंने बगैर नाम लिए बीएमएस को नसीहत देते हुए कहा कि हमारे घर के खिड़की में कांच है, उनका का तो पूरा घर ही कांच के है।
यहां बताना होगा कि बीएमएस से सम्बद्ध एबीकेएमएस की दो उच्च स्तरीय टीम ने 9 से 11 अक्टूबर तक डब्ल्यूसीएल का दौरा किया। पहली टीम सेफ्टी की थी, जिसमें सीआईएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य उमेश सिंह, एसईसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य संजय सिंह और वेकोलि सेफ्टी बोर्ड सदस्य कुंवर सिंह शामिल थे। दूसरी टीम वेलफेयर की थी, जिसमें एबीकेएमएस के संगठन मंत्री अशोक मिश्रा, सीआईएल वेलफेयर बोर्ड मेंबर टिकेश्वर सिंह राठौर और मानकीकरण समिति सदस्य सुधीर घुरडे शामिल थे।
शिवकुमार यादव द्वारा जारी वीडियो बयान :









