54वीं अंतरक्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता (Inter-Regional Mine Rescue Competition) का सफल आयोजन 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक मॉयल इंडिया लिमिटेड की मनसर माइंस में मॉयल इंडिया लिमिटेड एवं वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 12 पुरुष एवं 2 महिला टीमें शामिल थीं। WCL की 8 पुरुष और 1 महिला टीम, मॉयल इंडिया लिमिटेड की 1 पुरुष और 1 महिला टीम तथा एच.सी.एल, आर.सी.सी.एल और सनफ्लैग की 1-1 पुरुष टीम ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
प्रतियोगिता में पुरुष श्रेणी में WCL नागपुर क्षेत्र ने ओवरऑल प्रथम स्थान, WCL चंद्रपुर क्षेत्र ने द्वितीय स्थान एवं मॉयल इंडिया लिमिटेड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला श्रेणी में WCL महिला टीम ने ओवरऑल प्रथम एवं मॉयल इंडिया लिमिटेड महिला टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
पारितोषिक वितरण समारोह में माननीय श्री जे. पी. द्विवेदी, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, WCL, माननीय श्री हेमंत पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), WCL, मॉयल इंडिया लिमिटेड के निदेशकगण, श्री रामावतार मीना, उप महानिदेशक (खान सुरक्षा), वेस्ट जोन तथा श्री नीरज कुमार, उप महानिदेशक (खान सुरक्षा), नार्थ जोन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर WCL, मॉयल इंडिया लिमिटेड, एच.सी.एल, आर.सी.सी.एल एवं सनफ्लैग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।









