हॉकी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मुमताज खान बनी सबसे युवा चमकता सितारा, FIH ने दिया अवार्ड

मंगलवार को युवा भारतीय फॉरवर्ड मुमताज खान को एफआईएच स्टार अवार्डस 2021-22 (FIH Rising Star of the Year Award 2021-22) में विमेंस राइजिंग स्टार आफ द ईयर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर। मंगलवार को युवा भारतीय फॉरवर्ड मुमताज खान को एफआईएच स्टार अवार्डस 2021-22 (FIH Rising Star of the Year Award 2021-22) में विमेंस राइजिंग स्टार आफ द ईयर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

लखनऊ की रहने वाली 19 वर्षीय खिलाड़ी ने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप दक्षिण अफ्रीका 2021 में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां उन्होंने ग्रुप चरण में मलेशिया के खिलाफ हैट्रिक सहित 8 गोल दागे।
पुरस्कार जीतने के बाद, मुमताज ने पुरस्कार देने के लिए वैश्विक हॉकी निकाय का आभार व्यक्त किया और भारतीय महिला हॉकी टीम को।

उन्होंने कहा, मुझे ऐसा सम्मान देने के लिए में एफआईएच, हॉकी इंडिया और दुनिया भर के सभी हॉकी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने यह पुरस्कार जीता है। यह हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत है। मुमताज ने यह पुरस्कार अपनी टीम को समर्पित किया।

ऐसे हुई हॉकी में एंट्री

मुमताज़ का हॉकी से राब्ता अचानक से हुआ। 2013 के आसपास वह अपनी स्कूल की एथलेटिक्स टीम के साथ आगरा गई थीं। वहां वह स्प्रिंट (दौड़) में टॉपर रही. फिर लोकल कोच के कहने पर हॉकी स्टिक उठा ली। मुमताज़ मे सेलेक्शन ट्रायल में अच्छा खेल दिखाया और उन्हें स्कॉलरशिप के तहत स्पोर्ट्स हॉस्टल में जगह मिल गई।

मां चलाती हैं सब्जी की रेहड़ी

मुमताज़ के पिता पहले साइकल रिक्शा चलाते थे, लेकिन कम आमदनी के चलते मुमताज़ के मामा ने उन्हें सब्जी की रेहड़ी लगाने में मदद की। अब यह रेहड़ी मां कैसर जहां संभालती हैं। हालांकि इससे इतनी कमाई नहीं हो पाती है कि घर का खर्च चलाने के साथ ही स्कूल फीस और हॉकी किट ली जा सके। ऐसे में मुमताज़ की हॉकी किट उनके कोच ने दिलाई।

मुमताज़ 2017 में जूनियर नेशनल टीम के सेट अप का हिस्सा बनीं। अगले साल यूथ ओलिंपिक्स में वह सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing