गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- पंजाब में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं

उन्होंने कहा कि हम चारों राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। पंजाब में हम अपनी स्थिति को बहुत बेहतर करेंगे। हमने पहली बार पंजाब में गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव लड़ा है।

नई दिल्ली, 05 मार्च। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वीकार किया पंजाब में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चारों राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। पंजाब में हम अपनी स्थिति को बहुत बेहतर करेंगे। हमने पहली बार पंजाब में गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव लड़ा है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था में बहुत बड़ा परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आया है। प्रदेश में सभी प्रकार के आपराधिक घटनाओं में 30 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। सभी माफिया जेल में बंद हैं। महिलाएं और बच्चियां अब खुद को सुरक्षित महसूस करतीं हैं।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत मज़बूती के साथ भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है।

गृह मंत्री ने बताया कि 4 मार्च तक हमें यूक्रेन की सीमा तक 16,000 भारतीय नागरिकों को लाने में सफलता मिली है। 13,000 से ज़्यादा लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है। अगले 24 घंटे में 16 और फ्लाइट वापस आ जाएंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हमें चुनाव प्रचार से लगता है कि चार राज्यों (गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश) में जहां हम सरकार में थे, वहां की जनता ने हमें फिर से चुनने का निर्णय लिया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing